#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पट्टेशुदा मकान तोड़ने पर लगी रोक, कोर्ट ने PWD को किया पाबंद

By Next Team Writer

Updated on:

रिड़ी गांव में 30 फीट सड़क निर्माण के दौरान विवाद, 12 मई को अगली सुनवाई

NEXT 30 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रिड़ी गांव में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 30 फीट चौड़ा रास्ता कायम करते हुए सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान विभाग द्वारा मोहनराम जाट के पट्टेशुदा मकान को तोड़ने की चेतावनी देने पर मामला न्यायालय पहुंच गया।

वादी मोहनराम जाट ने अपने अधिवक्ता मोहनलाल सोनी के माध्यम से वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के समक्ष दावा पेश किया। इसमें पट्टेशुदा भूखंड पर किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं करने की मांग की गई।

अधिवक्ता दीपिका करनाणी ने बताया कि न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद वादी के पक्ष में अंतरिम निषेधाज्ञा जारी कर दी है। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग को वादी के पट्टेशुदा भूखंड पर किसी भी तरह की तोड़फोड़ करने से पाबंद किया गया है।

मामले में अगली सुनवाई 12 मई को निर्धारित की गई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, 156 प्रगणकों ने लिया भाग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम रथ अभियान: मृदा स्वास्थ्य कार्ड से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों में बढ़ा आत्मविश्वास🟢 12.650 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ा आरोपी, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 1200 फीट नई केबल बिछाई, 25 मिमी की जगह 50 मिमी केबल लगाने से सुधरेगी बिजली व्यवस्था🟢 रेलवे स्टेशन पर मिला मोबाइल लौटाकर दिखाई ईमानदारी, श्याम गिरी बने मिसाल🟢 मृत्यु के बाद भी रोशनी बांट गए चंदनमल बाफना, नेत्रदान से दो जिंदगियों में जगाई उम्मीद🟢 पट्टेशुदा मकान तोड़ने पर लगी रोक, कोर्ट ने PWD को किया पाबंद🟢 25 घंटे बाद लौटी बिजली, सातलेरा GSS चालू