#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रेलवे ट्रैक के पास राज्य पशु ऊंट गम्भीर घायल, सेवा समिति ने ली सुध, तहसीलदार को दिया ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

ऊंट का आगे का पैर टूटा, ट्रेक पर आने से दुर्घटना का खतरा, समिति ने नि:शुल्क एम्बुलेंस देने की पेशकश की

NEXT 29 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैसलसर के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक एक ऊंट गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। ऊंट का आगे का पैर टूट चुका है, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ है और बार-बार रेलवे ट्रैक पर पहुंच जाता है। 24 अप्रैल को इसी कारण एक ट्रेन को आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा।

आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह को इस बारे में स्थानीय युवाओं राजेन्द्र व सोहन नाई ने सूचना दी। इसके बाद जतनसिंह व समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण टाक मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ऊंट अत्यंत पीड़ा में ट्रैक के पास ही बमुश्किल विचरण कर रहा है। स्थानीय युवा सोहनलाल रोजाना मौके पर पहुंचकर घायल ऊंट को पानी पिला रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर मोदी ने बताया कि समिति ने इस मामले में तहसीलदार को लिखित ज्ञापन सौंपकर ऊंट को बीकानेर स्थित पॉली क्लीनिक में शिफ्ट कर उपचार व ऑपरेशन कराने की मांग की है। समिति ने इसके लिए अपनी ओर से नि:शुल्क एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की भी बात कही है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रेलवे ट्रैक के पास राज्य पशु ऊंट गम्भीर घायल, सेवा समिति ने ली सुध, तहसीलदार को दिया ज्ञापन🟢 सांवलियाजी में दर्शन: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार पहुंचे, मंदिर मंडल ने किया स्वागत🟢 जागो जिम्मेदारों, जागो… अब और उदासीन मत बनो, 16 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में तड़प रहे सातलेरा के ग्रामीण