#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सड़क भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने दौड़े, ब्लॉक तोड़ ले जाने का आरोप

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में परिवाद पेश; पांच जनों पर सरकारी संपत्ति नुकसान पहुंचाने और अतिक्रमण का आरोप

NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव ऊपनी में सड़क भूमि पर कथित अतिक्रमण का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में परिवादी ने पांच लोगों के खिलाफ में परिवाद पेश किया है।

परिवादी श्रीरामनाथ पुत्र हुकमनाथ सिद्ध निवासी ऊपनी ने न्यायालय में पेश परिवाद में बताया कि उसके पिता ने वर्षों पहले खसरा नंबर 519 की भूमि सड़क निर्माण के लिए दान दी थी, जो वर्तमान में राजस्व रिकॉर्ड में गैर मुमकिन सड़क के रूप में दर्ज है। सड़क निर्माण के बाद ग्राम पंचायत की ओर से दोनों तरफ सीमेंट ब्लॉक लगाए गए थे तथा एक पानी की खेळ भी बनाई गई थी।

परिवाद के अनुसार गांव के ही चैनाराम, तोलाराम, परमान, मुखराम और बजरंग जाट 1 फरवरी 2026 की सुबह सड़क किनारे लगे ब्लॉकों को उखाड़कर सड़क भूमि तथा पानी की खेळ पर कब्जा करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी आरोपी एकराय होकर परिवादी के पीछे जान से मारने की नीयत से दौड़े तथा धमकियां दीं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।

परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी मौके से सड़क किनारे लगे सीमेंट ब्लॉक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। परिवादी का कहना है कि आरोपियों ने कृषि भूमि पर अवैध रूप से धर्मकांटा और पक्का निर्माण भी कर रखा है।

परिवाद में यह भी कहा गया है कि मामले की शिकायत ग्राम पंचायत, सार्वजनिक निर्माण विभाग को की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवादी ने न्यायालय में परिवाद पेश कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत🟢 बालिका शिक्षा को मिला नया संबल, 4.71 लाख से बनेगा कोचिंग कक्ष🟢 दशमी पर तेजा मंदिर में हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर भागवत कथा कल से, रात को होगा विराट कवि सम्मेलन🟢 पट्टाशुदा भूखंड में घुसकर जेसीबी से निर्माण सामग्री उठाने का आरोप🟢 सड़क भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने दौड़े, ब्लॉक तोड़ ले जाने का आरोप🟢 भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौसेवा के लिए मिले 15 लाख🟢 बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी रामगोपाल सुथार और वासुदेव चावला को🟢 अमित शाह के बीकानेर दौरे से पहले उठी पानी संकट की गूंज