#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सीएचसी को मिली दो व्हीलचेयर, तेरापंथ युवक परिषद ने जरूरतमंद परिवार की मदद की

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक सरोकारों के तहत तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ की ओर से उपजिला अस्पताल को दो व्हीलचेयर भेंट की गईं। साथ ही एक जरूरतमंद परिवार को गुप्त रूप से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।

परिषद के सेवा प्रभारी अशोक झाबक की प्रेरणा से आयोजित इस सेवा कार्य में पहली व्हीलचेयर स्वर्गीय विजयसिंह पारख की पुण्य स्मृति में सुमति, रेखा, अमन एवं आयुष पारख (श्रीडूंगरगढ़-सिलीगुड़ी) द्वारा भेंट की गई। वहीं दूसरी व्हीलचेयर स्वर्गीय बाबूलाल बाफना एवं चन्दादेवी बाफना की स्मृति में राजकुमार एवं रमित बाफना (श्रीडूंगरगढ़-कालीकट) के सहयोग से उपलब्ध करवाई गई।

व्हीलचेयर उप जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी को सौंपी गईं। इस दौरान तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, सहमंत्री सुमित बरड़िया, सेवा प्रभारी अशोक झाबक, दीपक सेठिया एवं अभिजीत सेठिया मौजूद रहे।

डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने भामाशाह परिवारों और तेरापंथ युवक परिषद का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। परिषद पदाधिकारियों ने भविष्य में भी चिकित्सालय एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 5 दिन से सूखे नल, टैंकरों पर निर्भर हुए लोग: बिग्गाबास के वार्ड 23-24 में पेयजल संकट गहराया🟢 180-180 उपवास की सात बार आराधना करने वाले आचार्य हंसरत्न सूरीश्वरजी का कल श्रीडूंगरगढ़ में मंगल प्रवेश🟢 प्रसव कक्ष में लगा एसी, प्रसूताओं व नवजातों को मिलेगी राहत🟢 खाद्य मंत्री सुमित गोदारा सोमवार को करेंगे जनसुनवाई, एनएफएसए लाभार्थियों से भी करेंगे संवाद🟢 भृगुवंशी युवा मंडल की ओर से आज विशाल श्याम संकीर्तन, छप्पन भोग का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित, महेंद्र तंवर बने नगर अध्यक्ष