#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सीएम भजनलाल शर्मा का कल आडसर दौरा: चौपाल से पहले तैयारियां तेज, प्रशासन ने लिया जायजा, देखें सभी फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की ग्राम पंचायत आडसर में 5 मई को प्रस्तावित ग्रामीण विकास चौपाल को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भजनलाल शर्मा के संभावित दौरे से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

आज विधायक ताराचंद सारस्वत, जिला कलेक्टर निशांत जैन और एसपी मृदुल कच्छावा ने प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संपन्न होना चाहिए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री राजीविका समूह की महिलाओं, किसानों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद ग्रामीण विकास रथ का निरीक्षण करेंगे और आडसर में रात्रि विश्राम भी करेंगे।
दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

निरीक्षण के दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, आडसर से दिलीप सिंह राजपुरोहित, गंगाधर शर्मा, भगवती लखारा, महावीर व्यास सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन