NEXT 6 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गा बास स्थित मेघवालों के मोहल्ले के गोगामेड़ी परिसर में बने सार्वजनिक सामुदायिक भवन में बुधवार को स्वर्गीय रतनचंद जैन की पुण्य स्मृति में पंखे लगाए गए। यह कार्य उनके पुत्र सुरेश जैन के आर्थिक सहयोग से कराया गया।

समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से संपन्न इस पहल से अब भवन में ठहरने वाले यात्रियों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य को जनहित में सराहनीय बताया।
कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठ श्रावक विजय राज सेठिया, रामचंद्र राठी, श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय के मंत्री भंवर लाल भोजक, सामाजिक कार्यकर्ता माणक चंद डाकलिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान मेघवाल समाज के थानमल भाटी ने दानदाता के सहयोग की सराहना करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।



















