NEXT 22 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधायक सेवा केंद्र पर बुधवार को आयोजित नियमित जनसुनवाई में विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।

विधायक ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाया। वहीं जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनमें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सारस्वत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बेनीसर, बापेऊ, मोमासर, गुसाईंसर बड़ा, तोलियासर, उदरासर सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने समस्याओं के त्वरित समाधान पर विधायक का आभार जताया। विधायक सेवा केंद्र पर नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई को क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम माना जा रहा है।






















