#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बुधवार को पंचायत समिति सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक लेकर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। पंचायत समिति के वीसी रूम में ऑनलाइन पीपीटी के माध्यम से आयोजित बैठक में विभागवार कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण किया जाए तथा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।

बैठक में नगरपालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसडीएम ने नगरपालिका अधिकारियों को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए समर कंटिजेंसी प्लान तैयार करने और ट्यूबवेल सहित अन्य जल स्रोतों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एचपीवी टीकाकरण, फ्री जांच, फ्री दवा योजना, हीट वेव प्रबंधन और एंटी लार्वा गतिविधियों की प्रगति जानी गई। अधिकारियों को टीकाकरण अभियान समय पर पूरा करने तथा गर्मी के मौसम में चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

राजस्व विभाग की समीक्षा में पीएम किसान रजिस्ट्रेशन, नामांतरण, ऑनलाइन विभाजन आवेदन एवं सीमाज्ञान कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, घर-घर कचरा संग्रहण, स्वामित्व योजना, विकसित ग्राम अभियान, मनरेगा तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गई।

नगरपालिका विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, एसडब्ल्यूएम व्यवस्था, रिचार्ज वेल निर्माण एवं विकसित वार्ड अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, बीज मिनीकिट वितरण और ग्राम रथ अभियान की जानकारी दी।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में समग्र शिक्षा, स्कूल नामांकन, छात्रावास एवं पोषाहार योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी टीकाकरण, पोषाहार वितरण, सेक्टरवार नामांकन एवं आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति की जानकारी दी गई।

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने निर्माणाधीन सड़कों, गारंटी रोड एवं आरओबी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि ऊर्जा विभाग ने पीएम कुसुम योजना सहित अन्य योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में बैठक में श्रीवर्द्धन शर्मा, मनोज कुमार धायल, सरोज पूनियां वीर सहित बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम