#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नीट प्रदर्शन पर दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में श्रीडूंगरगढ़ में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

By Next Team Writer

Published on:

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

NEXT 22 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार शाम श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस और सूडसर ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त आह्वान पर उपखंड कार्यालय के सामने आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गोदारा ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल ड्रेस में मौजूद कुछ लोगों ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। गोदारा ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले विद्यार्थियों पर बल प्रयोग करना निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

प्रदर्शन में जिला देहात कांग्रेस के जिला सचिव कन्हैयालाल सोमानी, विजयराज सेवग, मास्टर प्रभु बाना, राधेश्याम सारस्वत, यूसुफ चुनगर, मनोज सुथार, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, हरीलाल जाट, मालाराम प्रजापत, रमेश प्रजापत, मूलचंद स्वामी, रमन गोदारा, मुनीराम दुसाद, प्रकाश दुसाद, शाकिर बेहलीम, एकराज खान, राकेश सिद्ध, राजेश मंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर के स्टार्टअप ने बढ़ाया राजस्थान का मान, आर्मेनिया के ग्लोबल समिट में देश के टॉप-10 स्टार्टअप्स में मिली जगह🟢 विधायक की जनसुनवाई में पानी-बिजली से लेकर राजस्व तक की शिकायतें पहुंचीं, कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण🟢 नीट प्रदर्शन पर दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में श्रीडूंगरगढ़ में फूटा कांग्रेस का गुस्सा