अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर भी जोर, श्रीडूंगरगढ़ से अंजू पारख ने की भागीदारी
NEXT 11 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जयपुर में शुक्रवार को कांग्रेस के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस नेत्री अंजू पारख भी बैठक में मौजूद रहीं।

बैठक में प्रदेशभर में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति तय की गई। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों को महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाने, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सभी जिलों से संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्ट ली गई। साथ ही आगामी दिनों में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अधिक सक्रियता के साथ अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच पहुंच बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक का समापन “लड़ेंगे और जीतेंगे” के संकल्प के साथ हुआ।






















