#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने भरी हुंकार, बोले- जिताऊ, टिकाऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में शहर कांग्रेस की बैठक; 40 वार्डों में कमेटियां बनाकर चुनाव लड़ने की रणनीति, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

NEXT 2 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को गणपति धर्म कांटा के पास स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सभी 40 वार्डों में कमेटियां गठित करने तथा जिताऊ, टिकाऊ एवं पार्टी के प्रति वफादार कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने कहा कि पार्टी की सोच है कि आगामी नगर निकाय चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जाए जो जीतने की क्षमता रखते हों, संगठन के प्रति समर्पित हों और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हों। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाकर सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से राय ली जाएगी, ताकि सर्वसम्मति से उम्मीदवार तय किए जा सकें और श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाया जा सके।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि भाजपा लोगों को भ्रमित कर वोट हासिल करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार विकास की घोषणाएं तो लगातार कर रही है, लेकिन धरातल पर उनका असर दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 40 वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन इस बार कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता कांग्रेस पर विश्वास जताएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का वफादार कार्यकर्ता ही कांग्रेस की पहली पसंद होगा और बहुमत के साथ नगरपालिका का गठन किया जाएगा।

नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव के देहात जिला कांग्रेस के सह प्रभारी मुस्ताक खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि इस बार श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस अपना परचम लहरा सकती है। उन्होंने बताया कि सभी 40 वार्डों के साथ शहर स्तर पर भी एक संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी, जो चुनाव संचालन और मॉनिटरिंग का कार्य करेगी।

एनएसयूआई के देहात जिलाध्यक्ष किशन गोदारा ने कहा कि युवाओं ने इस बार भाजपा को विदाई देने का मन बना लिया है। उनका कहना था कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनती, जिससे युवाओं में आक्रोश है और यही आक्रोश कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, विमल भाटी, प्रभुराम बाना, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, भंवरलाल भोजक, सुरेंद्र महावर, मूलचंद स्वामी तथा अयूब दमामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन राधेश्याम सारस्वत ने किया।

बैठक में जिला सचिव कन्हैयालाल सोमानी, सत्यनारायण बेरड़, संजय करनानी, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, पूर्व नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता राधेश्याम सारस्वत, प्रभुराम बाना, कन्हैयालाल सोमानी, भंवरलाल भोजक, अजीज सब्जी, विमल भाटी, फरोश, मनोज पारख, संदीप मारू, रमेश बासनीवाल, यूसुफ चुनगर, हुलास चंद रेगर, श्यामसुन्दर दर्जी, हीरालाल कूकना, शुभकरण माली, संजय माली, गजेन्द्र दुसाद, जगदीश रैगर, बिलाल, रामलाल सुथार, मनोज सुथार, करामत अली, शाकिर ठेकेदार, रमेश प्रजापत, आरिफ चुनगर, नन्दू सेनी, जूली भाई सिंधी, राजेश मंडा, प्रहलाद सोनी, हरिराम जयानी, रामधन जाडीवाल, संतलाल ज्यानी, श्यामसुन्दर गिरी, चिमनलाल सिंधी, बालकृष्ण महर्षि, शेर अली, ओमप्रकाश सुथार, रुस्तम गोरी, रजाक फोरमैन, हारून बेहलीम, नबू बेहलीम, सालिम बेहलीम, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, अनाराम शायच, महावीर पांडिया, इकराज खान, राजू चुनगर, कालू खान, श्रीचंद रेगर, चम्पालाल रैगर, नंदकिशोर बासनीवाल, मूलचंद स्वामी, मंगतराम मेघवाल, सुनील कताला, हुकमाराम सारण, किशन नायक, कुंभाराम जाखड़, नानूराम मेघवाल, मदनलाल मेघवाल, रामकिशन गावड़िया, मदनलाल गोदारा, अमित मेघवाल, हनुमान राम मेघवाल, मांगीलाल काजी, राजेश मीणा, अयूब कायमखानी, सुरेंद्र महावर, रामनिवास नायक, शंकरलाल नायक, चुनीलाल नायक, धर्मपाल नायक, दिलीप नाई, मणिशंकर सेठिया, मुनीराम दुसाद, मोहनलाल मारोठिया, रामकुमार डोटासरा, हनुमान दुसाद, सतीश सारस्वत, खुशी मोहम्मद, रफीक चुनगर, देवकिशन जोशी, नोरतन पुरोहित, हारून पंजाबगर, ओमप्रकाश मूंधड़ा, श्यामसुंदर प्रजापत, ओमप्रकाश जाखड़, मंजू खान चुनगर, महेश मंत्री, विमल नाई, जीतेन्द्र सिंह शेखावत, चेनरूप सेवग, इमरान खोकर, जगदीश रैगर, हरिप्रसाद बासनीवाल, मोतीराम सियाग, रजनीश सैनी, बजरंगलाल दर्जी, जमील बेहलीम, सुरजाराम आंवला, पुखराज पुरोहित, नंदू वाल्मीकि, महेंद्र जावा, भंवरलाल सोनी, कालूराम वाल्मीकि, गोरधन गोदारा, गोरधन घिंटाला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नायक समाज का जनजातीय महासम्मेलन 16 अगस्त को, श्रीडूंगरगढ़ में बैठक कर समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान🟢 निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने भरी हुंकार, बोले- जिताऊ, टिकाऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट🟢 72 देशों के 1000 स्टार्टअप्स के बीच चमका ‘ईको भारत’, दुनिया के टॉप-10 इनोवेटिव स्टार्टअप्स में बनाई जगह🟢 बेनीसर-दुसारणा को आज विकास की सौगात, विधायक सारस्वत करेंगे जीएसएस, सड़क का लोकार्पण और ट्यूबवेल का शिलान्यास🟢 युवाचार्य अभिनंदन के साथ बच्चों को मंत्र दीक्षा, किशोरों ने नाटिका व काव्य से दिए संस्कारों के संदेश🟢 मौत के बाद भी बांटी रोशनी: दो नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील🟢 श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की विकास सौगात, 20 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, देखें फ़ोटो🟢 एमजीएसयू ने जारी किया पीजी परीक्षाओं का टाइम टेबल, 20 अगस्त से शुरू होंगी सेमेस्टर-2 व 4 की परीक्षाएं🟢 इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त: जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं