#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पीबीएम सुधारो आंदोलन में उमड़ी कांग्रेस महिला शक्ति, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के सातवें दिन बुधवार को महिला शक्ति का बड़ा जनसमर्थन देखने को मिला। बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंची कांग्रेस महिलाओं ने पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं, प्रसूताओं के साथ हुई गंभीर लापरवाही तथा स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस नेत्री अंजू पारख के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल भी धरने में शामिल हुआ। महिलाओं ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए सुधार की मांग को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ से धरने में शामिल अंजू पारख ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल पीबीएम में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन वर्तमान व्यवस्थाएं आमजन की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग की।

आंदोलन के दौरान लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मूंड भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर अस्पताल की समस्याओं और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की। डॉ. मूंड ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को आवश्यक बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि पीबीएम अस्पताल में व्यवस्थागत सुधार, प्रसूताओं और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। जनआंदोलन को लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमजन का समर्थन मिल रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पीबीएम सुधारो आंदोलन में उमड़ी कांग्रेस महिला शक्ति, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज🟢 एक माह में दूसरी ट्यूबवेल: मेघवाल मोहल्ले की पानी समस्या दूर होगी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 राशन डीलरों ने मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन, कमीशन बढ़ाने सहित 6 मांगें उठाईं🟢 देशनोक में मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश के कई पदाधिकारी रहे मौजूद🟢 देसू में ग्रामीण सेवा शिविर: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे🟢 मानव जन जागृति संस्थान ने 105 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों पर मंथन🟢 जैसलसर में ग्रामीण सेवा शिविर: 2 पट्टे जारी, किसानों को मिले बीज मिनीकिट, स्वास्थ्य जांच भी हुई🟢 कालू रोड पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की टक्कर में दो भाइयों की मौत, चार घायल, देखें फ़ोटो