NEXT 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप तारातरा मठ बाड़मेर के मठाधीश एवं पोकरण विधायक स्वामी प्रताप पुरी शामिल हुए।

उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था खेल और शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र का अग्रणी विद्यालय बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं और विद्यालय लगातार चार बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है।
स्वामी ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों का समन्वय देखने को मिलता है। यहां विद्यार्थियों के मानसिक विकास के साथ-साथ खेलों के जरिए शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उनके उद्बोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, पृथ्वीराम, नरेला गुरुकुल दिल्ली से सोमवीर तथा आचार्या सविता भी मौजूद रहे।
विद्यालय के व्यवस्थापक सुभाषचंद्र शास्त्री ने अतिथियों का अभिनंदन कर आभार जताया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।























