#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दहेज में 1 लाख और मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता को घर से निकाला; कोर्ट में परिवाद दायर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अब न्यायालय की शरण लेते हुए परिवाद दायर किया है।

परिवादिया पूजा पुत्री भँवरलाल जाट, हाल निवासी मोमासर ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पूर्व रतनगढ़ तहसील के भावनदेसर निवासी अमरचंद पुत्र श्रवणकुमार जाट के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था, जिसमें घरेलू सामान व आभूषण शामिल थे।

शादी के बाद से ही शुरू हुई प्रताड़ना

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। आए दिन मारपीट कर उससे 1 लाख रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल लाने की मांग की जाती रही। इस दौरान उनके एक पुत्री भी हुई, जिसकी उम्र वर्तमान में करीब 3 वर्ष बताई गई है।

एक साल पहले घर से निकाला

महिला ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करीब एक साल पहले उसे और उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने पीहर में रह रही है।

पीहर आकर भी की मारपीट, स्त्रीधन देने से इंकार

कुछ दिन पहले आरोपी उसके पीहर आया और वहां भी दहेज की मांग को लेकर झगड़ा किया। जब महिला ने अपने स्त्रीधन की मांग की तो आरोपी ने सामान लौटाने से इंकार कर दिया और धमकी दी कि बिना दहेज के वह उसे घर में नहीं रखेगा।

अब न्यायालय से एफआईआर दर्ज कराने की मांग

पीड़िता ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष परिवाद पेश किया है। उसने न्यायालय से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करवाई जाए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी🟢 रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार🟢 दहेज में 1 लाख और मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता को घर से निकाला; कोर्ट में परिवाद दायर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 28 अप्रैल को प्रबुद्धजन बैठक, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा