#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

फोरलेन सड़क की मांग पहुंची दिल्ली, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने जल्द सर्वे का दिया भरोसा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर–श्रीडूंगरगढ़–रतनगढ़–सीकर फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और बेहतर सड़क संपर्क के लिए इस परियोजना को प्राथमिकता देने की मांग रखी।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने ज्ञापन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परियोजना का जल्द सर्वे करवाने और मांग को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उनके इस आश्वासन से क्षेत्रवासियों में फोरलेन परियोजना को लेकर उम्मीद जगी है।

प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय पार्षद एवं भाजपा जिला मंत्री भरत सुथार, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नवरत्न सिंह राजपुरोहित, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मुरलीधर सेन, सचिन राजपुरोहित सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बीकानेर–श्रीडूंगरगढ़–रतनगढ़–सीकर मार्ग के फोरलेन बनने से आवागमन सुगम होगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और व्यापार व क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। सभी ने केंद्रीय मंत्री का आभार भी जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फोरलेन सड़क की मांग पहुंची दिल्ली, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने जल्द सर्वे का दिया भरोसा🟢 नेत्र चिकित्सालय के ओटी के लिए एसी भेंट, भामाशाह का जताया आभार🟢 कोर्ट के आदेश पर वर्षों बाद दुकान मालिक को मिला कब्जा: बेदखली डिक्री की पालना में कोर्ट ने दिलाया अधिकार🟢 384 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो भाइयों की जमानत खारिज🟢 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का संदेश: समाजसेवा और समर्पण का मिला सम्मान, संतोष पारख की उपलब्धि प्रेरणादायी🟢 लखासर जीएसएस पर लगेगा दूसरा ट्रांसफार्मर, 6.30 एमवीए होगी क्षमता; किसानों को मिलेगा बेहतर वोल्टेज🟢 7 अगस्त का इतिहास: बंगाल विभाजन के विरोध से लेकर महिला जासूस तक का इतिहास