#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में 100 सीटें बढ़ाने की मांग, विधायक सारस्वत को सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर की 100 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में वर्तमान में बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए 200 सीटें स्वीकृत हैं, जबकि सत्र 2026-27 में 300 से अधिक छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इसके चलते 100 से अधिक छात्राएं प्रतीक्षा सूची में हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में भी छात्राओं की संख्या को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्तालय, जयपुर ने 100 अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति दी थी। इस बार भी बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं प्रवेश से वंचित होने की स्थिति में हैं।

प्रतिनिधि मंडल के योगकरण जाखड़ ने विधायक से आग्रह किया कि छात्राओं के हित और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग से समन्वय कर बीए प्रथम सेमेस्टर में 100 अतिरिक्त सीटें स्वीकृत करवाई जाएं, ताकि प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्राओं को भी प्रवेश मिल सके।

इस दौरान योगकरण जाखड़, कैलाश, ओमप्रकाश सहित अन्य छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में 100 सीटें बढ़ाने की मांग, विधायक सारस्वत को सौंपा ज्ञापन🟢 उत्तराखंड में मिली बीकानेर की बुजुर्ग महिला, बेटों के नाम हनुमान और महादेव कस्वां बता रही; परिजनों की तलाश🟢 पुराने पट्टा आवेदनों का रिकॉर्ड नहीं दे रही नगरपालिका, फिर से आवेदन कराने पर जताया विरोध