#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ की समस्याओं और विकास प्रस्तावों पर हुई चर्चा, विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को बीकानेर सर्किट हाउस में राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने मंत्री का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक सारस्वत ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास संबंधी प्रस्तावों से मंत्री को अवगत कराते हुए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, नगरीय विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधायक द्वारा उठाए गए विषयों पर सकारात्मक विचार व्यक्त करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र और प्रदेश के विकास को गति देने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। विधायक सारस्वत ने मंत्री का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन