NEXT 6 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। यहां की मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, ठुकरियासर और जेतासर ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कला जत्थों के कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में लोक गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रमों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही और लोगों ने योजनाओं के बारे में रुचि के साथ जानकारी प्राप्त की।
राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि ग्राम रथ के स्वागत में कई जगह महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पारंपरिक तरीके से अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़ी प्रचार सामग्री भी वितरित की गई, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी हो सके।
उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल से 12 मई तक चल रहे इस अभियान के तहत जिलेभर में ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हजारों ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है।























