#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में कल होगा पालिकाध्यक्ष का चुनाव, प्रथम नागरिक की कुर्सी पर टिकी नजरें

By Next Team Writer

Published on:

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बैलेट पेपर से मतदान, भाजपा-कांग्रेस और विकास मंच ने प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाने के लिए झोंकी ताकत

NEXT 20 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को होने वाले चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ के प्रथम नागरिक का फैसला होगा। मतदान स्थल नगरपालिका परिसर में सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से चुनाव को लेकर पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है।

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और विकास मंच के प्रत्याशी मैदान में हैं। तीनों ही खेमे अपने-अपने प्रत्याशी को पालिकाध्यक्ष बनाने के लिए रणनीति के साथ जुटे हुए हैं। सुबह 10 बजे से बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

नतीजे पर पूरे शहर की नजर

पालिका चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव और भी अहम हो गया है। अब सोमवार को होने वाले मतदान के बाद किसके सिर अध्यक्ष पद का ताज सजेगा, इसे लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है। राजनीतिक समीकरणों के बीच परिणाम अप्रत्याशित रहने की संभावना को लेकर भी चर्चाएं हैं।

NEXT देगा मतदान से परिणाम तक पल-पल की अपडेट

अध्यक्ष चुनाव को लेकर NEXT- News Excellent Today की टीम मतदान स्थल से हर महत्वपूर्ण घटनाक्रम की अपडेट पाठकों तक पहुंचाएगी। मतदान शुरू होने से लेकर परिणाम घोषित होने तक की ताजा जानकारी के लिए NEXT के फेसबुक पेज से जुड़े रहें।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल होगा पालिकाध्यक्ष का चुनाव, प्रथम नागरिक की कुर्सी पर टिकी नजरें🟢 तोलियासर धाम में दर्शनों को पहुंची महिला की 25 ग्राम सोने की चेन पार🟢 उन्नयन की पहली कार्यशाला ‘संगीत सरिता’ में सुरीलों ने बिखेरी सुरों की मिठास🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाए शानदार करतब🟢 तुलसी सेवा संस्थान अस्पताल (TSS) में नव निर्मित ओपीडी कक्षों का लोकार्पण कल🟢 युवाओं द्वारा रक्तदान का आह्वान: श्रीडूंगरगढ़ में 21-22 सितंबर को दो दिवसीय मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव🟢 15 की तपस्या पर गरिमा भंसाली का हुआ तप अभिनंदन, मालू भवन में गूंजे अनुमोदना के स्वर