NEXT 14 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आज गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां ने की। बैठक के बाद किसानों ने मंडी की मूलभूत सुविधाओं सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने कृषि मंडी में शौचालय, स्वच्छ पेयजल और गेट पास की समुचित व्यवस्था करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि जिन टीन शेडों में व्यापारियों का माल रखा है, उन्हें खाली करवाकर किसानों को उपलब्ध करवाया जाए ताकि किसान अपना कृषि जिंस सुरक्षित रख सकें। किसानों के लिए विश्रामगृह व्यवस्था सुचारू करने व किसान कलेवा की सुविधा शुरू करने की मांग भी उठाई गई।
बैठक में सोनियासर से राजपुरा तक निकल रही एमडीआर-298 सड़क निर्माण के दौरान प्रभावित हो रही दीवारों, मकानों व भूमि का उचित मुआवजा देने की मांग भी प्रशासन से की गई।
इसके अलावा पुंदलसर क्षेत्र में बार-बार हो रहे कृषि कनेक्शन फीडर फॉल्ट व अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति को लेकर एईएन को भी ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में श्रवण सिंह पुंदलसर, रामरतन, श्योपत, मांगीलाल बिश्नोई, बलवंत सेन, अरुण दर्जी, अग्रसेन, पदम सिंह, अजीत सिंह, विक्रम सिंह, मनीराम, ओमदास स्वामी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।





















