#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सातलेरा में ट्यूबवेल के स्विच रूम में लगी आग, केबल-उपकरण जले; गर्मी में पानी संकट गहराया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा में रविवार शाम सार्वजनिक ट्यूबवेल के स्विच रूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां पड़ी केबलों, स्विचों सहित अन्य विद्युत उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्यूबवेल पूरी तरह ठप हो गया।

NEXT: बुझाने के प्रयास के बाद भी आग जलती रही

आग लगते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक-दूसरे को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सुगनाराम जाखड़, कैलाश जाखड़, मुकेश कुमार, शिव कुमार व खेताराम ने पहले विभागीय कार्मिकों को कॉल कर बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्यूबवेल की केबल काफी पुरानी हो चुकी है, जिसके कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट की समस्या बनी रहती है। आशंका है कि इसी वजह से आग लगी। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल तक की केबल काफी जगह से जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है और तार ढीले होकर लटक रहे हैं। जो बड़े हादसे को न्यौता दे रही है।

कार्यकर्ता गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि गांव में तीन ट्यूबवेल हैं, जिनमें से केवल यही एक सुचारु रूप से चल रहा था। अब इसकी केबल जल जाने से यह भी बंद हो गया है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच गांव में पेयजल संकट गहराने की आशंका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि शीघ्र मरम्मत कार्य करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सातलेरा में ट्यूबवेल के स्विच रूम में लगी आग, केबल-उपकरण जले; गर्मी में पानी संकट गहराया🟢 बीकानेर: उत्सवों का शोर और सिसकता धरातल🟢 कस्बे के विकास में बने भागीदार, श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड विकास के लिए QR कोड से मांगे सुझाव