#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व सीएम गहलोत का 75वां जन्मदिन उत्साह से मनाया, राहगीरों को पिलाया शीतल जल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन के अवसर पर रविवार को मुख्य बाजार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केक काटा और गहलोत के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। आयोजन में सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा की भी व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी के बीच कार्यकर्ताओं ने आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी पिलाया।

कार्यक्रम संयोजक एवं ओबीसी शहर अध्यक्ष मनोज सुथार ने बताया कि जल सेवा में शहर कांग्रेस के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर केसराराम गोदारा, विमल भाटी, अंजू पारख, ओमप्रकाश गुरावा, रमेश प्रजापत, रमेश बसानीवाल, मूलचंद स्वामी, प्रहलाद सोनी, किशन नाई, मोहनलाल मिनोठिया, राजेश मण्डा, ओमप्रकाश जाखड़, राकेश सिद्ध, हीरालाल कूकना, राजू माली, पवन भाट, चंद रैगर, चंपालाल रेगर, हनुमान उपाध्यय, अशोक ज्याणी, फहीम धोबी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन