#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जयपुर में गहलोत-डोटासरा से मिले पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ के सियासी हालात पर मंथन

By Next Team Writer

Published on:

संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

NEXT 11 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने शनिवार को जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोतऔर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान जनहित के मुद्दों, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि बैठक में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और कार्यकर्ताओं के बीच लगातार सक्रिय रहने पर जोर दिया।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि अशोक गहलोत का प्रशासनिक अनुभव और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रही है। वहीं गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने दोनों नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन को और मजबूत करेगा तथा जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा देगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 हत्या के आरोपी को तीसरी बार भी नहीं मिली जमानत, कोर्ट बोला- हालात पहले जैसे, राहत का आधार नहीं🟢 निजी स्कूल संचालकों ने ‘राज शाला संबलन’ निरीक्षण व्यवस्था का किया विरोध, 20 जुलाई को शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन का ऐलान🟢 पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ में भगवान नाथ सिद्ध को बड़ी जिम्मेदारी, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त🟢 घर से निकले युवक की आखिरी लोकेशन श्रीडूंगरगढ़ में मिली, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद🟢 तुलसी मेडिकल सेंटर में कल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, बिना ऑपरेशन इलाज व परामर्श मिलेगा🟢 स्थापना सप्ताह: एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प🟢 जयपुर में गहलोत-डोटासरा से मिले पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ के सियासी हालात पर मंथन🟢 महिला सुरक्षा पर कांग्रेस का फोकस, जयपुर बैठक में जिलों को दिए आंदोलन तेज करने के निर्देश🟢 जन्मदिन, शादी और पुण्यतिथि की याद में लगाए पेड़, 10 साल में नंदीशाला परिसर बना हरियाली का ठिकाना🟢 जन्मदिन, शादी और पुण्यतिथि की याद में लगाए पेड़, 10 साल में नंदीशाला परिसर बना हरियाली का ठिकाना