#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजनीतिक गलियारे से: विकास की सौगात श्रीडूंगरगढ़ से सिरोही तक नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग देखी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री ने शनिवार को बालोतरा जिले के पचपदरा से राजस्थान को एक लाख पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान 79,459 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित राजस्थान ग्रीनफील्ड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया गया, जबकि 13 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ, बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का लोकार्पण तथा चूरू- सादुलपुर और चूरू- रतनगढ़ रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य का उद्घाटन भी किया गया। राज्य सरकार की ओर से 53 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सभागार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

वहीं सिरोही जिला मुख्यालय पर स्वामीनारायण मंदिर सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राजस्थान राज्य विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नाहर सिंह जोधा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र जोशी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने वर्चुअल प्रसारण देखा। कार्यक्रम के बाद मंच से पांच अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि जिले के कुल 488 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

राजनीतिक नजरिए से देखें तो विकास परियोजनाओं के साथ रोजगार के संदेश को प्रदेशभर में संगठनात्मक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास नजर आया। जिला मुख्यालयों से लेकर ब्लॉक स्तर तक आयोजित वर्चुअल कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के जरिए भाजपा ने विकास कार्यों और रोजगार उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तोलियासर में बाबा काल भैरव के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब🟢 राजनीतिक गलियारे से: विकास की सौगात श्रीडूंगरगढ़ से सिरोही तक नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग देखी