#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में गायत्री परिवार की तहसील समिति का पुनर्गठन, पर्यावरण व नशा मुक्ति पर दिया जोर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से रविवार को सत्यनारायण प्रजापत के निवास पर तहसील स्तरीय शताब्दी समारोह समीक्षा संगोष्ठी एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्थान जोन, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन के शताब्दी वर्ष के आयोजनों को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर सत्यनारायण प्रजापत, भैरुँदान स्वामी, ओमप्रकाश एडवोकेट, सोहनलाल नाई, राजेंद्र प्रसाद सोनी, रामचंद्र छापोला, भागीरथ प्रजापत, सुरेश कुमार भार्गव (बिग्गा) तथा तेजकरण प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला शक्ति के रूप में मोहिनी देवी प्रजापत, कल्पना प्रजापत, चंदा देवी, कविता प्रजापत, गायत्री प्रजापत एवं राधिका शर्मा ने भी भागीदारी निभाई।

बैठक में बीकानेर से पहुंचे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं करणीदान चौधरी, पवन कुमार ओझा, मुकेश व्यास एवं रामदास जगजीत ने संगठन की गतिविधियों पर मार्गदर्शन दिया।

आगामी आयोजन होंगे व्यवस्थित तरीके से

गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश एडवोकेट ने कहा कि संगठन के सभी आगामी कार्यक्रमों एवं शताब्दी वर्ष के आयोजनों का संचालन योजनाबद्ध एवं विधिवत तरीके से किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और जनजागरण अभियानों में सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर पूनिया से मिले विधायक सारस्वत, दी बधाई🟢 श्रीडूंगरगढ़ में गायत्री परिवार की तहसील समिति का पुनर्गठन, पर्यावरण व नशा मुक्ति पर दिया जोर🟢 राजस्थान में जिला संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण देंगे बीकानेर के नंदलाल शर्मा🟢 गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन, ग्रामीणों ने दी आहुतियां