श्रीडूंगरगढ़ के संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह, दानदाताओं ने दिए सहयोग
NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में आयोजित लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह के दौरान बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दानदाताओं ने विभिन्न घोषणाएं कीं। समारोह में बाडेला सरपंच हेमाराम खिलेरी ने छात्रावास में 4.71 लाख रुपए की लागत से कोचिंग कक्ष निर्माण कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम में रिड़ी निवासी किशन नैण ने 11 हजार रुपए का नगद सहयोग दिया। वहीं पूर्व प्रधान स्व. दुलाराम भाम्भू एवं स्व. सुगनाराम भाम्भू की स्मृति में उनके सुपुत्रों द्वारा 1-1 लाख 1 हजार रुपए की पूर्व घोषित सहयोग राशि भेंट की गई।
मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सहयोग से बालिका शिक्षा को नई दिशा मिल रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नेतराम गोदारा, केशुराम कस्वां, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुदयाल डेलु, हरिराम जाखड़, डॉ. विवेक माचरा, मोहनराम कुलड़िया, संगीता बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति मौजूद रही।
कार्यक्रम का संयोजन सुशील सेरडिया ने किया तथा छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने आभार व्यक्त किया।






















