#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कल्याणसर में ग्राम रथ अभियान: किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को श्रीडूंगरगढ़ के कल्याणसर में रथ पहुंचा। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

NEXT: कल्याणसर

कार्यक्रम गांव के मुख्य चौक में आयोजित हुआ, जहां सरपंच प्रतिनिधि ताजाराम फौजी, समाजसेवी दानाराम, लेखराम सहित कई प्रबुद्ध ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं सहायक कृषि अधिकारी संदीप, सहायक विकास अधिकारी गिरधारी दास, कृषि पर्यवेक्षक राज कुमार बेनीवाल एवं ग्राम विकास अधिकारी रघुवीर की उपस्थिति में किसानों को योजनाओं से अवगत कराया गया।

सहायक निदेशक कृषि विस्तार, श्रीडूंगरगढ़ रघुवर दयाल के नेतृत्व में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती और अनुदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही राज किसान पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

इस दौरान तारबंदी योजना से लाभान्वित कृषक किस्तुरी देवी और जगदीश ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार का आभार जताया।

कार्यक्रम के बाद ग्राम रथ दुसारणा और पुन्दलसर में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए प्रभारी अधिकारी मेघराज बंजारा के मार्गदर्शन में बेनिसर के लिए रवाना हुआ।

NEXT: दुसारणा

NEXT: पुंदलसर

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धनेरू में बच्चों को पढ़ने के लिए जाना पड़ता है दूर, ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन🟢 कल्याणसर में ग्राम रथ अभियान: किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव