#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

GRAM के तहत महुड़ी मस्का वाली में ग्राम रथ प्रवास, किसानों को योजनाओं और आधुनिक खेती की दी जानकारी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शुक्रवार को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) के तहत ग्राम पंचायत महुड़ी मस्का वाली, पंचायत समिति सज्जनगढ़, विधानसभा कुशलगढ़, जिला बांसवाड़ा में आयोजित ग्राम रथ प्रवास कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को राज्य सरकार की लाभकारी कृषि योजनाओं, आधुनिक खेती की तकनीकों और कृषि विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुधन स्वास्थ्य, टीकाकरण और पशुपालन से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।

इस दौरान राज्यमन्त्री सुथार द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में हकरू मईडा, भीमाभाई दामोर, किरण जोशी, रावल मंडल अध्यक्ष कानसिंह, गोविंद राव, मनोहर व्यास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राष्ट्रीय लोक अदालत में 164 प्रकरणों का निस्तारण: ₹2.52 करोड़ की अवार्ड राशि पारित🟢 जनगणना राष्ट्रीय महत्त्व का कार्य, डिजिटल सिस्टम से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा🟢 बेरासर की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, ज्योति मिर्धा बोलीं- डबल इंजन सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध🟢 बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी: भगवान को लगाया काजू कतली की सवामणी का भोग, कस्बेवासियों में बांटे प्रसाद के पैकेट🟢 गाय से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल