NEXT 5 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार की ओर से संचालित “ग्राम विकास रथ” मंगलवार को सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सालासर पहुंचा, जहां ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि “ग्राम विकास रथ” सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों को राज्य व केंद्र सरकार की “डबल इंजन सरकार” की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान लोकगीतों के माध्यम से योजनाओं का सरल व आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों ने रुचि के साथ योजनाओं को समझा। साथ ही योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
इस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह पार्वतीसर, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






















