NEXT 6 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर के नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार को लेकर अहमदाबाद में हुई महत्त्वपूर्ण बैठकों से लौटे जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद का शनिवार को जैन समाज और श्री ओसवाल पंचायत की ओर से भव्य स्वागत किया गया। समाजजनों ने अहमदाबाद में हुई सकारात्मक चर्चाओं को मंदिर निर्माण की दिशा में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर अशोक बैद सबसे पहले श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर प्रभु के चरणों में वंदन किया और “श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की जय” के उद्घोष लगाए। इसके बाद ओसवाल पंचायत की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकारिणी सदस्यों ने माल्यार्पण व पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कमल बोथरा ने तिलक लगाकर स्वागत किया तथा मिश्री खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
समारोह में पंचायत अध्यक्ष विनोद भदाणी, उपाध्यक्ष हेमराज भदाणी सहित पांचीलाल सिंघी, रतनलाल पुगलिया, लक्ष्मीपत भदाणी, राजू हिरावत (पत्रकार), कमल बोथरा, सुरेन्द्र दुग्गड़, सुनील सोगाणी, चन्द्रप्रकाश सेठिया, अक्षत पुगलिया, महेन्द्र (छोटूलाल) दुग्गड़ और प्रदीप मालू मौजूद रहे। वहीं पंचायत कर्मचारी बंसीलाल झाबक एवं सुरेन्द्र हिरावत भी उपस्थित रहे।
समाजजनों ने उम्मीद जताई कि अहमदाबाद में हुई बैठकों के सकारात्मक परिणामों के बाद श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य को जल्द गति मिलेगी और लंबे समय से संजोया गया सपना साकार होगा।
























