#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हरे कृष्ण महिला मंडल ने झंवरों के मंदिर में धूमधाम से मनाई राधाष्टमी

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 1 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। झंवरों के प्राचीन मंदिर प्रांगण में हरे कृष्ण महिला मंडल द्वारा राधाष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। महिलाओं ने सामूहिक भजन संकीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाकर एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया। राधा रानी की आकर्षक झांकी और विशेष श्रृंगार ने श्रद्धालुओं को मोहित कर दिया। आरती, संकीर्तन और जयघोष से पूरा मंदिर गूंज उठा, जिससे हर कोई भक्ति रस में डूब गया।

दोपहर बाद विशाल प्रसादी का वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ उठाया। महिलाओं और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य-गीतों ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। हरे कृष्ण महिला मंडल की पदाधिकारी महिलाओं ने बताया कि राधाष्टमी प्रेम, करुणा और समर्पण का पर्व है, जिसका उद्देश्य समाज में भक्ति भावना को जागृत करना और आने वाली पीढ़ी को धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। नगर सहित आसपास के गांवों से आए भक्तों ने आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल बना रहा।

बिग्गा बास गणेश मंदिर में राधिका सत्संग मंडली ने मनाई राधाष्टमी

राधा-कृष्ण की जोड़ी और नन्हीं राधाओं ने मोहा मन

NEXT रविवार को राधाष्टमी का पर्व कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गणेश मंदिर परिसर में राधिका सत्संग मंडली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सुबह से ही मंदिर में भजन-कीर्तन की धुन गूंजती रही। नन्हीं बालिकाएं राधारानी के रूप में सजधजकर जब मंच पर आईं तो माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने अपने-अपने लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की जोड़ी ने सबका मन मोह लिया। भजन गाते हुए महिलाएं झूम उठीं और श्रद्धालु देर तक भाव-विभोर होकर बैठे रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

तारा व महक की जोड़ी

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ की मुस्कान ने डेटा एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की🟢 हरिराम बाबा जन्मोत्सव 3 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण में; पूरे कस्बे के लोग जुटे आयोजन को सफल बनाने में🟢 62 आवासीय पट्टे बांटे, 48 पीएम आवास स्वीकृत; ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर निपटाए सैकड़ों काम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में खुले पड़े सरकारी बोरवेल बने मौत का खतरा, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग🟢 12 जुलाई को होगा ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण, उपन्यास पर होगी चर्चा