#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सेसोमूं स्कूल में हिंदी प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाया तर्क और अभिव्यक्ति का दम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, मंच कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से अंतर्सदनीय हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी कहानी वाचन तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कहानी वाचन प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने रोचक अंदाज में कहानियां सुनाकर सभी का मन मोह लिया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर तार्किक और प्रभावशाली तरीके से अपने विचार रखे।

कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद का विषय “प्रतिस्पर्धा बच्चों को बेहतर बनाती है” रखा गया। प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में दमदार तर्क प्रस्तुत किए। वहीं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने “प्री-फाउंडेशन एवं फाउंडेशन के नाम पर कोचिंग संस्थान विद्यार्थियों को अनावश्यक प्रतिस्पर्धा की दौड़ में धकेल रहे हैं” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था, मानसिक दबाव और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और तार्किक सोच को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिवास बेनिवाल ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और मंच कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बस टिकट के 1 रुपए के विवाद में छात्र से मारपीट, विप्र समाज में रोष🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल संकट पर पार्षद ने जताया रोष, जलदाय विभाग ने शुरू कराया लाइन सुधार कार्य🟢 सेसोमूं स्कूल में हिंदी प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाया तर्क और अभिव्यक्ति का दम🟢 ऑनलाइन काम का खर्च खुद उठा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 5G मोबाइल-टैबलेट और अवकाश की मांग