NEXT 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बुधवार रात्रि बीदासर रोड स्थित सालासर स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस मे भाई थे और गांव जा रहे थे। तभी उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम क्विक एंबुलेंस एवं आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
घायलों को संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को एपीजे कलाम एंबुलेंस की सहायता से श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में रखवाया।
मृतकों की पहचान रामप्रताप (17) पुत्र जसूराम और अशोक (22) पुत्र जसूराम, जाति मेघवाल, निवासी कल्यासर पुराना के रूप में हुई है।



















