#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में 450+ किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले में एचपीवी टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान ने अब गति पकड़ ली है। सोमवार को जिलेभर में 450 से अधिक किशोरियां टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और प्रशासनिक मॉनिटरिंग के चलते अभियान लगातार प्रभावी होता जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिले में कुल 67 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशों और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे की निगरानी में अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ स्वास्थ्य क्षेत्र की सुखद खबर: सबसे आगे रहा ब्लॉक

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक ने टीकाकरण अभियान में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी के नेतृत्व में यहां 109 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया गया, जो जिले में सर्वाधिक है। यह आंकड़ा क्षेत्र में बढ़ती जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की सक्रियता को दर्शाता है।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का कारगर उपाय

डॉ. गहलोत ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर, महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है। एचपीवी टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की प्रत्येक लक्षित बालिका को 90 दिनों के भीतर टीकाकरण के दायरे में लाना है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता और विशेष सत्रों के माध्यम से इस दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत🟢 एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में 450+ किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका🟢 शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई🟢 NH-11 पर कालू फांटा के पास ट्रक-बाइक भिड़ंत, युवक घायल; बीकानेर रेफर🟢 CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी🟢 रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार🟢 दहेज में 1 लाख और मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता को घर से निकाला; कोर्ट में परिवाद दायर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 28 अप्रैल को प्रबुद्धजन बैठक, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा