#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जैतासर में 25 मार्च को सती दादी मंदिर में विशाल भजन संध्या, पढ़े इतिहास में आस्था और त्याग की प्रतीक दादी सती

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 23 मार्च, 2025। समीपवर्ती गांव जैतासर स्थित सती दादी मंदिर में 25 मार्च, मंगलवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर सती दादी को 51 किलो प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा तथा रात्रि में भव्य जागरण होगा।

कार्यक्रम में भक्ति संध्या की विशेष प्रस्तुति नागौर के निंबाराम मांजू देंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

जैतासर की सती दादी: इतिहास में आस्था और त्याग

जैतासर गांव में स्थित सती दादी माँ का इतिहास श्रद्धा और बलिदान से जुड़ा हुआ है। जनश्रुति के अनुसार, सती दादी माँ का नाम लाछा था, जिनका विवाह साईदास गोदारा से हुआ था। उनके पुत्र का नाम बरताराम और पौत्र किशनाराम था।

ऐतिहासिक संदर्भों के अनुसार, सती दादी के पति और पुत्र की अकाल मृत्यु हो गई थी। इसके बाद, जब उनका पौत्र किशनाराम तालाब में डूबकर मृत्यु को प्राप्त हो गया, तो लाछा ने अपने पौत्र को गोद में बैठाकर सूर्य भगवान से अग्नि ली और चैत्र बद्री बारस (संवत 1664) के दिन जैतासर (बीकानेर) में सती हो गईं

इस घटना के बाद गोदारा वंश ने उन्हें अपनी कुलदेवी के रूप में पूजना प्रारंभ किया, जो कालांतर में संपूर्ण समाज में श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बन गईं। आज भी जैतासर स्थित सती दादी माँ का मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख स्थल है, जहां हर वर्ष भव्य धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

मस्सों का होता है सातवीं फेरी में सफाया

सती दादी की आसपास सहित समीपवर्ती कस्बों में बहुत मान्यता है। किसी भी व्यक्ति के शरीर पर कहीं अगर मस्से हो जाये तो दादी की ओट लेने और सात फेरी श्रद्धापूर्वक देने से मस्से झड़ जाते हैं। ऐसे कई प्रमाण देखने को मिलते हैं जब श्रद्धालुओं ने बताया कि उनके मस्से दवाइयों से भी ठीक नहीं हो रहे थे और उन्होंने जब श्रद्धापूर्वक सती दादी के सात फेरी लगाई और बताशे, झाड़ू और नमक चढ़ाया तो सातवें दिन चामत्कारिक रूप से मस्से गायब हो गए। हैरानी की बात यह रही कि उनके निशान भी नहीं रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन