#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला

By Next Team Writer

Published on:

सोमवार से सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, 9वीं से 12वीं का समय यथावत रहेगा

NEXT 25 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली समय में बदलाव किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव के आधार पर जिला कलक्टर निशान्त जैन ने यह आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय (प्रारम्भिक/माध्यमिक) विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं अब सोमवार 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ और अन्य संचालित परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनका समय पूर्ववत रहेगा।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का जज्बा: श्रीडूंगरगढ़ में लस्सी, शरबत और गन्ने के जूस का वितरण, दुसारणा में राहगीरों को पिलाई कोल्ड ड्रिंक🟢 जैसलसर के आरयूबी 11D पर तकनीकी कार्य: 50 दिन रहेगा बंद, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का संगम: श्रीडूंगरगढ़ में राहगीरों को बांटे शीतल पेय और तरबूज, गर्मी में मिली राहत🟢 NH-11 पर बड़ा हादसा टला: कितासर बॉर्डर के पास तीन गाड़ियां भिड़ीं, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त; जनहानि नहीं🟢 400 साल पुराने करणी माता रोहिड़ा धाम तक अब बनेगी सड़क, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रास्ता