#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 23 से 28 मई तक लगातार प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 22 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को ब्रांच से जुड़े अपने जरूरी काम आज यानी शुक्रवार (22 मई) तक निपटा लेने चाहिए। वजह यह है कि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंकिंग सेवाएं लगातार प्रभावित रह सकती हैं।

इसके पीछे चौथा शनिवार, रविवार, SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां मुख्य कारण हैं। हालांकि सभी दिन बैंक पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे, लेकिन शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है।

23 और 24 मई को वीकेंड की छुट्टी

SBI बैंक मैनेजर राकेश ओला के अनुसार 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है, जबकि 24 मई को रविवार पड़ेगा। बैंकिंग नियमों के तहत दूसरे और चौथे शनिवार को सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में लगातार दो दिन शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

25 और 26 मई को हड़ताल का असर

ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इससे विशेष रूप से क्लेरिकल कार्य, कैश काउंटर और शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि कई शाखाओं में सीमित कामकाज जारी रह सकता है।

27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टियां

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 28 मई को भी अवकाश रहेगा। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रह सकते हैं।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए

  • कैश निकासी और जमा जैसे काम पहले ही निपटा लें
  • चेक क्लियरेंस और ड्राफ्ट संबंधी कार्य समय रहते कर लें
  • नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाओं का इस्तेमाल करें
  • छुट्टियों की स्थिति के लिए अपनी स्थानीय शाखा से जानकारी जरूर लें।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अमित शाह के दौरे से पहले बीकानेर नो फ्लाई जोन घोषित🟢 लू से बचाव, HPV टीकाकरण और एनीमिया अभियान पर फोकस🟢 श्रीडूंगरगढ़ बार संघ ने दी हर्ष कुमार को विदाई, नव नियुक्त एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ का स्वागत, देखें सभी फ़ोटो🟢 SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 23 से 28 मई तक लगातार प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम🟢 ठुकरियासर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू: सिर पर मंगल कलश धर निकली यात्रा, श्रद्धालु भक्ति में झूमे