NEXT 3 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के धनेरू गांव के फुजलाई तलाई क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय नहीं होने से छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर नायक समाज के ग्रामीणों ने भाजपा नेता आईदान पारीक के नेतृत्व में विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात कर पांचवीं तक विद्यालय खोलने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में स्कूल नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासकर छोटे विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी रहती है। ऐसे में गांव में ही प्राथमिक विद्यालय खोला जाना जरूरी है।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने ग्रामीणों की बात सुनकर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान आईदान पारीक सहित बागसराम नायक, ओमप्रकाश नायक, कन्हैयालाल नायक, छोटूराम नायक, पेमाराम नायक, जेसाराम नायक, गिरधारी नायक, महावीर नायक, रमेश नायक, कानाराम नायक, बादूराम बावरी, किशनाराम नायक, शंकर नायक, हरूराम नायक, मूलाराम नायक, कालूराम नायक व इंद्राज नायक सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।




















