#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हाईटेक लाइब्रेरी का उद्घाटन: बालिका शिक्षा को मिलेगा नया आधार

By Next Team Writer

Published on:

दानदाताओं के सहयोग से छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, समाज से सहभागिता की अपील

NEXT 24 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। लाइब्रेरी का निर्माण रेवन्ती देवी पत्नी डालूराम गोदारा एवं मालचंद पुत्र डालूराम गोदारा बाडेला की स्मृति में करवाया गया है। उद्घाटन पूर्व सरपंच नेतराम गोदारा और मदनलाल गोदारा बाडेला ने फीता काटकर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दानदाता लगातार आगे आ रहे हैं। छात्रावास में समाज के लोगों का सहयोग प्रेरणादायक है।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि दानदाताओं के सहयोग से छात्रावास में हाईटेक सुविधाओं के साथ मजबूत शैक्षणिक वातावरण तैयार हुआ है। यह भावी पीढ़ी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से संस्था के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।

उद्घाटनकर्ता नेतराम गोदारा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।

कार्यक्रम में केशुराम कस्वां, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, किशनाराम गोदारा, प्रभुदयाल डेलु, हरिराम जाखड़, सोहनलाल गोदारा, मास्टर प्रभुराम बाना और डॉ. विवेक माचरा ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने दानदाताओं के योगदान को अनुकरणीय बताते हुए समाज से शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने छात्रावास की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान दानदाता परिवार के नेतराम गोदारा, मेघाराम गोदारा, भैराराम गोदारा और हेमाराम खिलेरी बाडेला का साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में धूड़ाराम डेलु, मोडाराम तरड़, मोहनराम कुलड़िया, कोडाराम भादू, तोलाराम हुड्डा, धाई देवी, डालूराम कस्वां, पुरखाराम सहू, जसवीर सारण, भंवरलाल पूनियां, मोहनलाल भादू, रामेश्वरलाल डेलु, रेवन्तराम गोदारा, हड़मान भुंवाल, रामचन्द्र गीला, गोपाल खिलेरी, भगवानाराम महिया, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़ और शंकरलाल कडवासरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद रहे। अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 हाईटेक लाइब्रेरी का उद्घाटन: बालिका शिक्षा को मिलेगा नया आधार🟢 3 दिन का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं मिला पानी: आक्रोशित ग्रामीण टंकी पर चढ़े, बोले- समाधान तक नहीं उतरेंगे🟢 कालू रोड पर गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, अनुज स्पोर्ट्स अरेना में आज होगी ‘स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग’🟢 मुनि धनञ्जय कुमार की दीक्षा स्वर्ण जयंती पर भव्य समारोह, साधना व संयम जीवन की हुई अनुमोदना