NEXT 20 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी सेवा संस्थान की ओर से संचालित तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर अस्पताल में नव निर्मित ओपीडी कक्षों का लोकार्पण सोमवार को जैन संस्कार विधि से होगा। समारोह सुबह 9 बजे अस्पताल परिसर में आयोजित किया जाएगा।
लोकार्पण समारोह के लोकार्पणकर्ता तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डॉ. राहुल हर्ष तथा निःशुल्क दवा योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ. नवल गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
तुलसी सेवा संस्थान के मंत्री धर्मचन्द धाड़ेवा ने बताया कि नव निर्मित ओपीडी कक्षों से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं व्यवस्थित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि आयोजन को लेकर सारी तैयारियां की जा चुकी है।




















