NEXT 31 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने रविवार को सुजानगढ़ भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जनभागीदारी, नवाचार, युवा शक्ति, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों और समूहों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी देश को नई दिशा दे सकते हैं।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व खनिज राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल, सुजानगढ़ भाजपा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, पूर्व मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा एवं बुद्धिप्रकाश सोनी, जिला मंत्री पवन माहेश्वरी, जिला प्रवक्ता मनीष दाधीच, मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, मंडल महामंत्री गौरव शर्मा, प्रकाश भार्गव तथा कोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




















