#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घर में घुसकर नाबालिग बहनों से मारपीट और छेड़छाड़, बाइक तोड़ी

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रात को हुआ विवाद, POCSO एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

NEXT 11 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर नाबालिग लड़कियों से मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी की बहनों पर महेन्द्र और गजानन्द जाट तथा राकेश जाट उनकी बहनों पर गलत नजर रखते थे और इशारेबाजी करते थे।

रिपोर्ट में बताया गया कि 10 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी लोहे की टीन फांदकर अवैध रास्ते से घर में घुस आए। उस समय घर पर उसकी मां और दोनों बहनें मौजूद थीं। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं और लड़कियों के साथ मारपीट की तथा छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए।

शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने परिवादी की मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। मारपीट में परिवादी के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह करेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ के वीर तेजाजी मंदिर पहुंचे सांसद राहुल कस्वां: बोले- इतना भव्य मंदिर बनना छत्तीस कौम के लिए गौरव की बात🟢 घर में घुसकर नाबालिग बहनों से मारपीट और छेड़छाड़, बाइक तोड़ी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक युवा कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपे ज्ञापन, त्वरित कार्यवाही की मांग की🟢 आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां: बोलेरो कैम्पर में खड़े होकर पहुंचे बच्चे, जिम्मेदार उदासीन🟢 श्रीडूंगरगढ़ के 7 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर🟢 लाइन पेट्रोलिंग और पेड़ों की छंटाई के लिए 2 घंटे बिजली बंद रहेगी, रिड़ी और ऊपनी जीएसएस से जुड़े 13 फीडरों की सप्लाई रहेगी प्रभावित🟢 गांव-गांव पहुंचा पाळसीए वितरण अभियान, बच्चों ने लिया नियमित भरने का संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ में लगने वाले राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले में विवाद: दुकानदारों ने मेला संचालकों पर लगाया चोरी करने का आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश🟢 योगी सरकार में हंसराज विश्वकर्मा बने राज्य मंत्री, रामगोपाल सुथार ने दी बधाई🟢 पुलिस थाने के सामने पैदल जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, चालक गाड़ी सहित फरार