NEXT 7 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से 9 जुलाई (गुरुवार) को श्रीडूंगरगढ़ में विशेष आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘क्या भक्ति वास्तव में आवश्यक है?’ रखा गया है। आयोजन दोपहर 3 बजे झंवरों का मंदिर, माहेश्वरी भवन के सामने आयोजित होगा।
कार्यक्रम में इस्कॉन दिल्ली मंदिर के वरिष्ठ भक्त एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ शकृष्ण प्रिय प्रभु श्रद्धालुओं को भक्ति, आध्यात्मिक जीवन और श्रीकृष्ण चेतना के महत्व पर संबोधित करेंगे। प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं को भक्ति के व्यावहारिक पहलुओं और जीवन में उसके महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रवचन के साथ कथा, संकीर्तन, आरती, भक्तिमय नृत्य एवं महाप्रसाद का भी आयोजन रहेगा। सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की गई है।
संस्थान से जुड़े सदस्यों ने बताया कि इस्कॉन के संस्थापकाचार्य कृष्ण कृपामूर्ति ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भक्ति, आध्यात्मिक चेतना एवं श्रीकृष्ण भावनामृत का संदेश प्रसारित करना है।



















