NEXT 9 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। भूतपूर्व पालिकाध्यक्ष सोहनलाल बरड़िया के पुत्र हेमराज बरड़िया के नेतृत्व में भगवान को काजू कतली की सवामणी का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद के पैकेट तैयार कर कस्बेवासियों में वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। हेमराज बरड़िया ने कहा कि बंगाल में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा आई है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा विकास, सुशासन और आमजन के हितों को प्राथमिकता देती है। इसी खुशी में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए सवामणी का आयोजन किया गया और प्रसाद वितरण कर लोगों के साथ खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर सुजाता बरड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और विभिन्न राज्यों में भाजपा सरकारों ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।




















