#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखासर की अप्रैल माह की सेक्टर बैठक उपकेंद्र गजपुरा में आयोजित हुई। बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने भाग लिया और वित्तीय वर्ष 2025-26 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों व फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले संस्थानों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रभारियों को चालू वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। डॉ. सोनी ने डेंगू, मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर सख्ती से लागू करने को कहा।

हीट वेव को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में कूलर, पंखे और ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में लखासर सेक्टर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता🟢 लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी🟢 भीषण गर्मी में पंछियों को राहत: श्रीडूंगरगढ़ में 1500 पाळसिया बांटने का अभियान शुरू