#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

फलों की खेती पर सरकार का बड़ा प्रोत्साहन: बीकानेर में 54 हेक्टेयर में लगेंगे नए बगीचे

By Next Team Writer

Updated on:

40% तक अनुदान मिलेगा, ड्रिप सिंचाई अनिवार्य; राजकिसान साथी पोर्टल पर शुरू हुए आवेदन

NEXT 21 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिले के किसानों को फलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) के तहत 54 हेक्टेयर क्षेत्र में नए फल बगीचे स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। योजना के तहत पात्र किसानों को फल बगीचा लगाने पर 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इच्छुक किसान राजकिसान साथी पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

उप निदेशक उद्यान (अनुसंधान) एटीसी प्रेमाराम ने बताया कि पहले यह अनुदान राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मिलता था, लेकिन अब किसानों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि पपीता, बेल, बेर, आंवला, सीताफल, करौदा, कटहल और जामुन जैसे फलों के बगीचे के लिए 75 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की इकाई लागत निर्धारित की गई है। वहीं मौसंबी, संतरा, किन्नू, अनार, अमरूद और नींबू के सामान्य बगीचे के लिए 1.25 लाख रुपए तथा उच्च सघनता वाले बगीचे के लिए 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की इकाई लागत तय की गई है।

योजना के तहत सामान्य किसानों को अधिकतम 2 हेक्टेयर तक इकाई लागत का 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। अनुसूचित क्षेत्रों के अनुसूचित जाति एवं जनजाति किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। अनुदान दो चरणों में जारी होगा और दूसरे वर्ष में 80 प्रतिशत पौधे जीवित रहने पर शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को फल बगीचे के साथ पीडीएमसी सूक्ष्म सिंचाई योजना में आवेदन कर ड्रिप सिंचाई संयंत्र लगाना अनिवार्य होगा। ड्रिप संयंत्र के बिना किसी भी किसान को फल बगीचा स्थापना का अनुदान नहीं मिलेगा।

विभाग ने किसानों को प्रमाणित एवं ग्राफ्टेड पौधों का ही उपयोग करने की सलाह दी है। पौधे राजहंस नर्सरी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, सरकारी संस्थानों या मान्यता प्राप्त निजी नर्सरियों से खरीदे जा सकेंगे। साथ ही बगीचे पर योजना संबंधी जानकारी वाला सूचना बोर्ड लगाना भी अनिवार्य होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर के स्टार्टअप ने बढ़ाया राजस्थान का मान, आर्मेनिया के ग्लोबल समिट में देश के टॉप-10 स्टार्टअप्स में मिली जगह🟢 विधायक की जनसुनवाई में पानी-बिजली से लेकर राजस्व तक की शिकायतें पहुंचीं, कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण🟢 नीट प्रदर्शन पर दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में श्रीडूंगरगढ़ में फूटा कांग्रेस का गुस्सा