#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जयपुर में गौशालाओं के अनुदान पर बड़ी बैठक: 1000 गौशालाओं को जल्द राशि देने का भरोसा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर गौशाला संघ और गौ ग्राम सेवा संघ, राजस्थान के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में राज्य की वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान को समय पर जारी करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

बैठक में वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य की शेष करीब 1000 गौशालाओं के खातों में अनुदान राशि जल्द ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए।

31 मई के समारोह में आने का न्योता
प्रतिनिधिमंडल ने 31 मई को बीकानेर में होने वाले 18वें गौशाला संचालक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वित्त मंत्री को आमंत्रित किया।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत से भी मुलाकात की। इस दौरान गौ सेवा नीति 2026, अनुदान वितरण, भूमि आवंटन, पानी की समस्या और 1960 के पंजीयन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कुमावत ने भी 31 मई के गौ सेवक सम्मान समारोह में आने की सहमति दी।

ये रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल
बीकानेर गौशाला संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच (चूरू), उपाध्यक्ष खेमचंद यादव (कोटा), मंत्री रामजीवन डांगावास (नागौर), संगठन मंत्री हनुमान सिंह (सीकर), महामंत्री प्रकाश व्यास (जोधपुर) और कार्यकारी अध्यक्ष सूरजमाल सिंह (नीमराना) शामिल रहे।


स्वामी ने बताया कि इस दौरान गौशालाओं के लंबित अनुदान बिल, समय पर भुगतान, भूमि आवंटन, पानी की व्यवस्था और पंजीयन से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सालासर में पहुंचा “ग्राम विकास रथ”, लोकगीतों के जरिए योजनाओं की दी जानकारी🟢 जयपुर में गौशालाओं के अनुदान पर बड़ी बैठक: 1000 गौशालाओं को जल्द राशि देने का भरोसा🟢 चलती बस में हमला, 4 दिन मौत से जूझने के बाद दम तोड़ा: हड़मान नायक की मौत से नायक समाज में आक्रोश