#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ की प्यास बुझाने की बड़ी तैयारी: 108 गांवों को मिलेगा इंदिरा गांधी नहर का पानी, विधायक ने ACS से मांगी जल्द मंजूरी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बृहद पेयजल परियोजना को गति देने के प्रयास तेज हो गए हैं। विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को एसीएस हेमंत कुमार गैरा से मुलाकात कर परियोजना की संशोधित तकनीकी स्वीकृति जल्द जारी करवाने का आग्रह किया।

विधायक सारस्वत ने बताया कि राज्य सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर क्षेत्र के 108 गांवों और 37 ढाणियों को दीर्घकालीन पेयजल राहत देने के उद्देश्य से बृहद पेयजल परियोजना स्वीकृत की है। परियोजना का कार्यादेश 28 नवंबर 2025 को जारी किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि परियोजना में जल स्रोत संबंधी संशोधन करते हुए आरडी 609 की बजाय इंदिरा गांधी नहर के आरडी 319 से पानी लेने का प्रस्ताव रखा गया है। इसकी संशोधित तकनीकी स्वीकृति फिलहाल मुख्य अभियंता (तकनीकी) स्तर पर विचाराधीन है।

विधायक ने एसीएस गैरा से आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए परियोजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं प्राथमिकता से पूरी करवाई जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द पेयजल संकट से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में जल संकट और पलायन जैसी समस्याओं पर भी प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।

सारस्वत ने कहा कि यह परियोजना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगी और हजारों परिवारों को स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 7 विद्यार्थियों ने पास की NNMS परीक्षा, अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति🟢 श्रीडूंगरगढ़ की प्यास बुझाने की बड़ी तैयारी: 108 गांवों को मिलेगा इंदिरा गांधी नहर का पानी, विधायक ने ACS से मांगी जल्द मंजूरी🟢 पीएम इंटर्नशिप योजना: श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में छात्रों को वेबिनार की जानकारी, चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह🟢 फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज🟢 बिना रजिस्ट्रेशन 7 साल दौड़ी भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की स्कूल बस, एक नंबर से चल रही थीं दो बसें🟢 145वें स्थापना दिवस पर काव्य की गूंज से सराबोर होगा श्रीडूंगरगढ़, आज रात विराट कवि सम्मेलन