विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से RD 319(R) पर मोघे की स्वीकृति; सैकड़ों करोड़ की योजना से हजारों परिवारों को मिलेगा फायदा
NEXT 8 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर है। श्रीडूंगरगढ़ बृहद पेयजल परियोजना के तहत कँवरसेन लिफ्ट नहर की RD 319(R) पर मोघे की स्थापना के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है। साथ ही 108 गांवों और 37 ढाणियों के लिए 40 क्यूसेक पानी की स्वीकृति भी मिली है। इस योजना में लूणकरणसर क्षेत्र के 12 गांव भी शामिल हैं।

राजस्थान सरकार के इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) बीकानेर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने इसे श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक पेयजल योजना बताया है।
विधायक सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से स्थायी पेयजल समाधान की मांग कर रही थी। अब सैकड़ों करोड़ रुपए की इस परियोजना से आने वाले वर्षों में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी और हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार जताया। सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री के संवेदनशील नेतृत्व और सरकार की सकारात्मक सोच से यह बड़ी सौगात क्षेत्र को मिल सकी है।
चीफ इंजीनियर से मिले विधायक
विधायक ताराचंद सारस्वत ने IGNP बीकानेर के चीफ इंजीनियर विवेक गोयल से मुलाकात कर स्वीकृति पत्र प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से योजना को जल्द धरातल पर उतारने और कार्य में तेजी लाने की बात कही।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
स्वीकृति जारी होने के बाद क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जल संसाधन विभाग और विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त किया।
2024 में योजना हो गई थी बंद
बताया जा रहा है कि यह योजना वर्ष 2024 में समाप्त हो गई थी। अब इसे दोबारा आगे बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विशेष प्रयासों की सराहना की जा रही है।





















time frame kyaa lagega…pani wala bahut bada samasya hai…..chota chota village me metro 🚇🚇🚇 train ki vyvestha honi chahiye