#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शिक्षकों को बड़ी राहत: स्कूल अब 29 जून से खुलेंगे, आंदोलन भी टला

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शिक्षकों की विभिन्न मांगों और तात्कालिक समस्याओं को लेकर शुक्रवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री के कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई मुद्दों पर सैद्धांतिक सहमति बनी। सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि ग्रीष्मावकाश के बाद अब प्रदेश के स्कूल 21 जून के बजाय 29 जून से खुलेंगे। साथ ही संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश पूर्ववत 2 दिन ही रखने पर सहमति बनी है।

बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विद्यालय शिक्षा राजस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगठन की ओर से संयोजक सम्पत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिविरा पंचांग में संशोधन के निर्देश

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि नए निर्णयों के अनुसार शिविरा पंचांग में आवश्यक संशोधन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पदोन्नति, स्टाफिंग पैटर्न और गैर-शैक्षणिक कार्यों पर भी चर्चा

बैठक में समानीकरण एवं स्टाफिंग पैटर्न, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति, गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी, संविदाकर्मी नियमों सहित शिक्षा और शिक्षक हित से जुड़े कई मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इन विषयों पर भी उचित निर्णय लेने पर सहमति बनी।

संगठन ने स्थगित किया प्रस्तावित आंदोलन

शिक्षा मंत्री के सकारात्मक रुख और विभिन्न मांगों पर बनी सहमति के बाद संगठन प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित आगामी आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। संगठन पदाधिकारियों ने इसे शिक्षकों के हित में सकारात्मक पहल बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिक्षकों को बड़ी राहत: स्कूल अब 29 जून से खुलेंगे, आंदोलन भी टला